प्रदेश मेें बढ़ रहा है ठंड का प्रभाव
राजस्थान से मानसून की लगभग विदाई हो चुकी है। इसके साथ ही प्रदेश के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में मंगलवार को कहीं पर हल्की बारिश हुई है तो कही पर मौसम शुष्क रहा है। पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हुई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा।
अब प्रदेश में ठंड का प्रभाव भी बढऩे लगा है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव फतेहपुर (सीकर) में देखने को मिला है। यहां पर न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं श्रीगंगानगर में सर्वाधिक 38.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
अब प्रदेश में लोगों को जल्दी सुबह और देर शाम को हल्की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर के अंत तक सर्दियां शुरू हो जाएगी। प्रदेश में अभी दोपहर के समय अधिकांश जिलों का तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड किया जा रहा है। वहीं शाम को तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को गंगानगर में 39.2 डिग्री, बाडमेर में 38 डिग्री, बीकानेर में 37.8 डिग्री, जैसलमेर में 37.6 डिग्री और चूरू में 37 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
वहीं फलोदी में 36. 8, जोधपुर में 36.6, पिलानी में 36.6, सीकर में 34.5 , अजमेर में 34.4 और अलवर में 34.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजधानी, जयपुर में 33.8, चित्तौडग़ढ़ में 33.7, भीलवाड़ा में 33.0 और माउंट आबू में मंगलवार को 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है।

राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल
एलएनसीटी विश्वविद्यालय में जेंडर सेंसिटाइजेशन एवं POSH कार्यशाला का आयोजन
नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला मरा हुआ बाघ, दो दिन से एक ही जगह मिल रही थी लोकेशन