मौसम विभाग ने लोगों से बरतने को कहा एहतियात
बिहार में मानसून पूरी तरह एक्टिव है। मौसम विभाग ने 12 अगस्त से 17 अगस्त तक पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल्, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार के अधिकांश स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बक्सर, भोजपुर रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, और खगड़िया में अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं।
19 जिलों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग केंद्र के अनुसार, बिहार 19 जिलों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें तिरहुत, मिथिला, कोसी, सीमांचल के जिले शामिल हैं। वहीं बाकी के जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दोपहर 12 बजे से पटना में झमाझम बारिश
पटना में दोपहर 12 बजे से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज पटना में कई जगह बारिश का अलर्ट जारी किया था। सुबह हल्की धूप निकली थी। काफी देर तक धूप छांव का खेल जारी रहा। लेकिन, दोपहर में तेज बारिश होने लगी। कुछ ही देर में कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई।

मैदान पर तकरार के संकेत? सुयश शर्मा का एग्रेसिव सेलिब्रेशन चर्चा में
Raipur Traffic: नहीं भरा ई-चालान तो जब्त होगी गाड़ी, पुलिस का सख्त अलर्ट
भीम आर्मी के प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश की सड़क हादसे में मौत
जनेऊ उतरवाने के आरोपों से गरमाई राजनीति, BJP ने उठाए सवाल
‘भारतीय राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ थे’—CM योगी ने बहुगुणा को किया नमन
IPL के बीच पुराना विवाद गरमाया, श्रीसंत ने हरभजन को किया ब्लॉक