हॉट सीटों पर दांव पर लगी है दिग्गजों की साख
भोपाल । लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग ने शनिवार को मतदान से लेकर मतगडऩा तक की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसी ऐलान के साथ देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। इस बार कुल 7 चरणों में मतदान होंगे। चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक होंगे, जबकि मतगणना 4 जून को होगी। वहीं, बात करें मध्य प्रदेश की तो यहां कुल 4 चरणों में मतदान होंगे। एमपी में सबसे पहले 19 अप्रैल को, फिर 26 अप्रैल, फिर 7 मई और फिर 13 मई को मतदान होंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव नतीजों पर गौर करें तो प्रदेश की कुल 29 लोकसभा सीटों में से 28 पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक ही सीट आई थी।
इस बार के चुनाव में प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर की नजरें सूबे की उन 7 लोकसभा सीटों पर टिकीं हैं, जहां पार्टियों के दिग्गज चुनाव मैदान में उतरे हैं। इस रिपोर्ट में हम डालते हैं प्रदेश की उन्हीं हॉट सीटों पर एक नजर।
ये हैं एमपी की हॉट सीटें
गुना लोकसभा
मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट पर होने वाली चुनावी लड़ाई पर नजरें होंगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 2019 में कांग्रेस के टिकट पर इसी सीट से हार गए थे। हालांकि, भाजपा के जिस नेता से वो चुाव हारे पार्टी ने इस बार उसी नेता का टिकट काटकर सिंधिया को टिकट दे दिया। अपनी हारी हुई इसी सीट को दौबारा हासिल करने के लिए चुनाव मैदान में हैं। इस सीट को सिंधिया परिवार का गढ़ माना जाता है, लेकिन 19 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ था। पिछले चुनाव में सिंधिया के सामने भाजपा ने केपी सिंह यादव को मैदान में उतार दिया था। सिंधिया 1.26 लाख मतों से हार गए थे। अब सिंधिया भाजपा से इसी सीट से चुनाव मैदान में लौट आए हैं।
छिंदवाड़ा लोकसभा सीट
महाकोशल क्षेत्र की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट 1980 से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ कही जाती है। हाल ये कि छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र की सभी 7 विधानसभा सीटें भीकांग्रेस के पास हैं। कमलनाथ ने 9 बार इस सीट से प्रतिनिधित्व किया है। कमलनाथ की पत्नी अलका नाथ ने 1996 में इस सीट से चुनाव जीता था। फिर बेटे नकुल नाथ ने 2019 में इसी सीट से जीत दर्ज की थी। बता दें कि पिछले 7 दशकों में सिर्फ एक बार ही भाजपा इस सीट से चुनाव जीत सकी है।
विदिशा लोकसभा सीट
भाजपा ने इस बार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दशक बाद दोबारा विदिशा सीट से चुनावी मैदान में उतार दिया है। शिवराज इस सीट पर अपना छठा संसदीय चुनाव लड़ेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी 1991 और सुषमा स्वराज 2009 और 2014 के चुनावों में इस लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए थे। शिवराज सिंह चौहान का गृह क्षेत्र बुधनी विदिशा लोकसभा सीट में आती है। ये भाजपा का गढ़ रही है। इस सीट से कांग्रेस ने 1967 के बाद से केवल दो बार 1980 और 1984 में चुनाव जीता है।
टीकमगढ़ लोकसभा सीट
उत्तर प्रदेश की झांसी शहर की सीमा से लगे बुंदेलखंड क्षेत्र की टीकमगढ़ (एससी) लोकसभा सीट मध्य प्रदेश की हॉट सीटों में शुमार है। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार जो इस सीट से सांसद हैं। बीजेपी ने उनको चौथी बार चुनाव मैदान में उतारा है। वीरेंद्र कुमार इस सीट से 2004, 2014 और 2019 में इस सीट से जीत दर्ज कर चुके हैं। कांग्रेस ने वीरेंद्र कुमार के खिलाफ पंकज अहिरवार को मैदान में उतारा है। पंकज अहिरवार कांग्रेस एससी सेल की टीकमगढ़ इकाई के अध्यक्ष हैं।
खजुराहो लोकसभा सीट
भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य विष्णु दत्त शर्मा को खजुराहो लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। वह लगातार दूसरी बार इस सीट से दो-दो हाथ करेंगे। भाजपा साल 2004 से इस सीट से लगातार चुनाव जीतती रही है। उमा भारती 1989 और 1998 के बीच चार बार इस सीट से निर्वाचित हुईं। साल 1999 में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी खजुराहो से चुने गए थे। फिर 2004 में भाजपा के राम कृष्ण कुसुमरिया ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। तब से यह सीट भाजपा का गढ़ बनी हुई है।
मंडला लोकसभा सीट
भाजपा ने मंडला लोकसभा सीट से फग्गन सिंह कुलस्ते को टिकट दिया है। यहां बता दें कि फग्गन सिंह 2023 का विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सदस्य रहते हुए मंडला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। अब एक बार पार्टी ने उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। फग्गन सिंह 2009 को छोडक़र साल 1996 के बाद से लगातार इस सीट से लोकसभा चुनाव जीते हैं। 2009 में कांग्रेस उम्मीदवार बसोरी सिंह मसराम ने उन्हें हराया था। कांग्रेस ने फग्गन सिंह के खिलाफ डिंडोरी से मौजूदा विधायक और मंडला से पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम को चुनाव मैदान में उतारा है। इसलिए इस बार इस सीट पर रोचक चुनावी जंग देखने को मिलेगी।

जबलपुर का सबसे लंबा फ्लाईओवर बना बर्थडे पार्टी और रील्स का अड्डा
Ambikapur में कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या, इलाके में दहशत
Nishant Kumar की एंट्री पर सियासत गरम, जदयू मंत्री ने दिए संकेत
जल जीवन मिशन को नई रफ्तार, केंद्र से 8 हजार करोड़ की उम्मीद; 1.15 करोड़ घरों तक नल-जल लक्ष्य
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
Bihar में होली से पहले सनसनी, युवक की गोली मारकर हत्या
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश