30 के बाद बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा, रहें सतर्क
Health Risk After The Age of 30 Years: 30 की उम्र के बाद शरीर में कई बदलाव होने लगते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। अक्सर लोग इस उम्र के बाद अपनी लाइफस्टाइल में सुधार की आवश्यकता को हल्के में लेते हैं, लेकिन विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि यही समय है जब बीमारियां तेजी से विकसित हो सकती हैं।
ऐसे में अगर समय पर चेकअप न कराया जाए तो ये जीवनभर के लिए जोखिम बन सकती हैं। सही खानपान, नियमित व्यायाम और समय-समय पर हेल्थ चेकअप इस जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इसलिए, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना अब सिर्फ विकल्प नहीं बल्कि आवश्यकता बन गई है।
लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए ही हम आपको कुछ ऐसी दिक्कतों के बारे में बताएंगे, जिनका खतरा लोगों पर 30 की उम्र के बाद मंडराने लगता है। अगर आपको पहले से इनकी जानकारी होगी तो आप इससे बचने का प्रयास भी करेंगे।
ब्लड प्रेशर
- 30 की उम्र के बाद उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) का खतरा बढ़ जाता है।
- लंबे समय तक अनियंत्रित ब्लड प्रेशर हृदय रोग, स्ट्रोक और गुर्दे की बीमारी का कारण बन सकता है।
- ऐसे में समय पर चेकअप और जीवनशैली में बदलाव इसे नियंत्रित करने में मदद करता है।
डायबिटीज
- मेटाबोलिज्म की धीमी गति और गलत खानपान के कारण टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।
- नियमित ब्लड शुगर टेस्ट और संतुलित आहार से इस जोखिम को कम किया जा सकता है।
- इसलिए तीस की उम्र के बाद खाने-पीने का खास ध्यान रखें।
कोलेस्ट्रॉल लेवल
- LDL कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हृदय और रक्त वाहिकाओं में ब्लॉकेज का खतरा रहता है।
- इसे समय रहते नियंत्रित न किया जाए तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।
- तेल मसाले वाले खाने से सेवन से भी बचें।
हड्डियों का स्वास्थ्य
- कैल्शियम और विटामिन D की कमी से हड्डियां कमजोर होती हैं।
- इसकी वजह से ही ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियां शुरू हो सकती हैं।
- ऐसे में नियमित सप्लीमेंट और सूर्य की रोशनी लाभकारी है।
लिवर और किडनी फंक्शन
- लिवर और किडनी की कार्यक्षमता की जांच से अंगों की सेहत और किसी भी संक्रमण का समय पर पता चलता है।
- ये रोगों की शुरुआती चेतावनी देता है।
- 30 की उम्र के बाद लीवर में काफी दिक्कतें होने लगती हैं, इसलिए इसका खास ध्यान रखें।

ऑपरेशन सिंदूर पर सेना प्रमुख का बयान, संयुक्त कार्रवाई की अहमियत बताई
2026 तक भोपाल-रामगंज मंडी रेल लाइन से सफर होगा आसान
जबलपुर में पेट्रोल टैंकर से निकला 20 किलो गांजा
Delhi Legislative Assembly सुरक्षा मामला: सरबजीत को लेकर आज Punjab जाएगी पुलिस
पाकिस्तान बना US-ईरान समझौते का जरिया, ट्रंप को दिए लालच के आरोप
कोहली से तुलना पर भड़के बाबर आजम, पत्रकार से हुई तीखी बहस
छत्तीसगढ़ को मिली 5 नए मेडिकल कॉलेज की सौगात
वेस्ट एशिया संकट के बीच निर्यातकों को राहत, डीजी शिपिंग का बड़ा आदेश
अमेरिका में जाति विवाद गहराया, हिंदू समुदाय को निशाना बनाने का आरोप
वर्ल्ड बैंक का अनुमान बढ़ा, FY27 में 6.6% रहेगी ग्रोथ