महिला ने पेट्रोल डालकर आग लगाई
हनुमानगढ़ । लिव इन पार्टनर ने साथ जाने से मना किया तो एक महिला ने थाने के बाहर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। 80 प्रतिशत झुलसी महिला को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। यह घटना गुरुवार की है। थाने के एसआई कैलाश मीणा ने कहा कि रतनपुरा निवासी सरोज नामक महिला थाने आई थी। महिला ने एक युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। उसने पुलिस को बताया कि वह पिछले 3-4 महीने से संजय ज्याणी निवासी रतनपुरा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है।
चार-पांच दिन से संजय घर नहीं आया जिसको लेकर गुमशुदगी दर्ज करवाना चाहती हूं। एसआई ने कहा कि पुलिस ने मालूम किया तो पता चला की युवक लापता नहीं है बल्कि अपने घर पत्नी के साथ है। पुलिस ने युवक को कॉल किया तो वह भी थाने आ गया। इसी दौरान महिला ने संजय को साथ चलने को कहा तो उसने मना कर दिया। महिला संजय के साथ रहने पर अड़ी थी। महिला अचानक थाने के बाहर गई। महिला ने स्कूटी की डिक्की में रखी पेट्रोल से भरी बोतल निकालकर खुद पर उड़ेल लिया और आग ली। थाने के सामने महिला के आत्मदाह करने से हड़कंप मच गया। थानाधिकारी सहित कई पुलिसकर्मी बाहर पहुंचे और कंबल की मदद से आग को बुझाया। पुलिस महिला को संगरिया के गवर्नमेंट अस्पताल लेकर गई। महिला ने पुलिस को दिए बयान में किसी पर कार्रवाई नहीं करने और सिर्फ संजय के साथ ही रहने की बात कही। आग से 80 प्रतिशत झुलस जाने के चलते महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई