मौसम में आया बड़ा बदलाव, जयपुर में हो रही है बारिश
नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के मौसम में एक बार फिर से बदलाव आया है। राजधानी जयपुर में सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी हो रही है। बारिश के प्रभाव से एक बार फिर से ठंड का प्रभाव बढऩे की उम्मीद है। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज सहित तीन दिनों तक मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक, कमजोर नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटे में शेखावाटी क्षेत्र के सीकर, चूरू और झुंझुनूं में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं राजधानी जयपुर सहित नागौर, दौसा, सवाई माधोपुर और टोंक जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।
जयपुर मौसम केंद्र की ओर से आज से 20 फरवरी के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश पश्चिमी और उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। 19 और 20 फरवरी को भरतपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर और जोधपुर में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।
सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 35.0 डिग्री सेल्सियस हुआ रिकॉर्ड
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को प्रदेश में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। सोमवार को सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 35.0 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान संगरिया (हनुमानगढ़) में 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सोमवार को जयपुर में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 28.9 डिग्री और 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुए हैं।

मध्यप्रदेश के बीड़ी श्रमिकों को मुख्यधारा के रोजगार से जोड़ा जाय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हर पात्र हितग्राही तक खाद्यान्न योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचना सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कोई सड़क पर नहीं सोएगा! दिल्ली सरकार ने रैन बसेरों में बेघरों के लिए बढ़ाया इंतजाम
मेट्रोपॉलिटन सिटी के दृष्टिगत विकसित औद्योगिक क्षेत्रों को उद्योग जगत के बीच करें प्रचारित : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
राज्यपाल पटेल को सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर लगाया गया ध्वज
गिर सोमनाथ में भूकंप के हल्के झटके, किसी नुकसान की खबर नहीं
दिल्ली-नोएडा जाम से मिलेगी राहत, एलिवेटेड रोड निर्माण तेज, कितना काम हुआ?
इंडस्ट्री के मांग की अनुसार आधुनिक ट्रेड्स में युवाओं को दिया जाए प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मिचेल मार्श ने किया संन्यास का ऐलान, अचानक फैसला सभी को चौंका गया