शहर का होगा योजनाबद्ध विकास-देवनानी
जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने वार्ड संख्या आठ में सड़क निर्माण सहित अन्य कामों का शुभारंभ करते हुए कहा कि अजमेर शहर का योजनाबद्ध तरीके से विकास किया जाएगा। सड़क, पानी, बिजली, सीवरेज, ड्रेनज, शिक्षा और विकास के अन्य आयामों को दृष्टिगत रखते हुए काम किया जाएगा। सभी विभाग आपस में समन्वय रख कर काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि अजमेर शहर का सर्वांगीण विकास होगा। सड़क, पानी, बिजली, स्कूल, सीवरेज और पर्यटन के विकास की गति को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। अजमेर के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि विकास को अब योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रत्येक विभाग से संबंधित कामकाज को उच्च स्तरीय मानकों के अनुरूप कराया जाएगा। इन कामों का निरंतर फॉलोअप भी किया जाएगा ताकि किसी तरह की कोई कमी नहीं रहे। देवनानी ने कहा कि सड़कों के विकास के लिए विभिन्न विभागों में समन्वय स्थापित का काम किया जा रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग, एडीए, नगर निगम एवं आरएसआरडीसी सहित विभिन्न विभाग आपस में तालमेल के साथ काम करेंगे। इसी तरह अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। शहर में 48 घण्टे में जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। अंतिम छोर पर पूरे जोर के साथ आपूर्ति के लिए विशेष योजना तैयार की जा रही है। इसी प्रकार निर्बाध बिजली आपूर्ति और उन्नत विद्यालय भी प्राथमिकता हैं।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट