इन 6 नेताओं को मिली Z+ Security, मिलेंगी ये सुविधाएं
रांची। विशेष शाखा ने झारखंड के 119 वीआइपी की सुरक्षा का नए सिरे से आडिट किया है। आसन्न खतरों को देखते हुए उन्हें विभिन्न श्रेणियों की सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। समीक्षा के बाद राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक व अन्य वीआइपी की सुरक्षा श्रेणियों का वर्गीकरण केंद्रीय गृहमंत्रालय से निर्गत गाइडलाइंस के अनुसार किया गया है।इसके तहत राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित छह को जेड प्लस की सुरक्षा दी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जहां जेड प्लस की सुरक्षा मिली है, वहीं उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को पहली बार वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।
इन्हें दी गई है जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक बरहेट हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन व राज्यपाल ओडिशा सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को Z + Security दी गई है।
क्या होती है जेड प्लस सुरक्षा की श्रेणियां
कुल 58 जवान। इसमें आवास में दस सशस्त्र सुरक्षा गार्ड, छह पीएसओ राउंड द क्लाक (प्रत्येक राउंड में दो पीएसओ), दो स्कार्ट राउंड द क्लाक इसमें 24 जवान, दो शिफ्ट में दो वाचर, रात में एक, एक प्रभारी इंस्पेक्टर या सब इंस्पेक्टर, छह फ्रिस्कर-स्क्रीनर व छह प्रशिक्षित ड्राइवर।
जेड सिक्योरिटी
कुल 33 जवान। इसमें आवास में दस सशस्त्र सुरक्षा गार्ड, छह पीएसओ, 12 सशस्त्र स्कार्ट, दो वाचर, तीन प्रशिक्षित चालक।

सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति
Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
जबलपुर का सबसे लंबा फ्लाईओवर बना बर्थडे पार्टी और रील्स का अड्डा
Ambikapur में कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या, इलाके में दहशत