बिहार के जहानाबाद में चोरों ने बंद घर से लाखों की चोरी को दिया अंजाम
बिहार के जहानाबाद में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. आये दिन यहां चोरी की घटना को चोर अंजाम देते रहते है. ताजा मामला जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र के एरकी गांव के समीप का है. जहां चोरों ने बंद घर से लाखों रुपए की चोरी कर ली. चोर बंद घर से सोने चांदी के आभूषण, बर्तन, कपड़े समेत 10 लाख के सामानों की चोरी कर ले भागे.
मेन गेट का ताला तोर घर में घुसा चोर
पुलिस ने पीड़ित गृहस्वामी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है. पीड़ित ने बताया कि वह रविवार को घर में ताला बंद कर आलू कबाड़ने अपने गांव मखदुमपुर के सबदलपुर चला गया था. देर शाम वापस लौटा तो वह घर में आलू रख कर सब्जी खरीदने बाजार चला गया. जब वापस आया तो देखा कि घर का मेन गेट का ताला टूटा हुआ है. घर में जब अंदर प्रवेश किया तो देख कर वह हतप्रभ रह गया.
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
घर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था. घर में रखे लाखों के आभूषण, साड़ी, बर्तन और कीमती सामान गायब है. आनन फानन में गृहस्वामी ने इसकी सूचना डायल 112 नंबर की पुलिस को दी.. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामले की छानबीन करने में जुटी है.
गांव के ही चोर ने दिया घटना को अंजाम
पीड़ित गृहस्वामी की मानें तो एरकी गांव का ही एक चोर है जो आये दिन इस तरह की घटना को अंजाम देता रहता है. पुलिस ने भी उसे कई बार पकड़ा और उसे थाना ले जाकर छोड़ देती है. जिससे उसका मनोबल बढ़ा हुआ है. इधर घटना की सूचना पाकर पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है. हालांकि इस संबंध में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज करते दिख रहे है.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 मार्च 2026)
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
हरिद्वार में अमित शाह का दौरा, सियासी हलचल तेज़
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता
स्वस्थ प्रदेश ही समृद्ध प्रदेश की है आधारशिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ