जयपुर में चोरों ने हेलमेट पहनकर शोरूम को बनाया अपना निशाना
जयपुर । राजस्थान के जयपुर में चोरों ने चेहरे को हेलमेट से छुपा कर चोरी की है। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में भी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले में छानबीन की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह मामला करधनी इलाके का है। बैनाड रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रिक और सेनेटरी के शोरूम को निशाना बनाया गया है। चोर लाखों रुपए का सामान चोरी करके ले गए। जानकारी के मुताबिक एक चोर ने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को पहले दूसरी तरफ मोड़ दिया। इसके बाद दुकान पर लगे शटर का लॉक नीचे से तोड़ दिया। फिर दुकान के अंदर घुसकर चोरी को अंजाम दिया गया। चोर दुकान से दो लाख रुपये से ज्यादा का सामान चोरी करके ले गए हैं। चोरी के दौरान एक चोर दुकान के अंदर चोरी को अंजाम दे रहा था तो दूसरा चोर दुकान के बाहर मौजूद था। ताकि आने-जाने वाले लोगों पर नजर रख सकें। इसी बीच एक चोर दुकान के अंदर से सामान चुराकर दूसरे दोस्त को पकड़ाता गया। फिर दोनों चोर चोरी करके मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वह मामले में छानबीन कर रही है। पुलिस की कोशिश है कि चोरों का आईडेंटिफाई करके पकड़ा जाए। इस मामले में प्रदीप अग्रवाल ने पुलिस के पास एफआईआर दर्ज कराई है। जल्द ही दोनों आरोपयों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
9 साल के बच्चे ने सिंधिया को खून से लिखा पत्र
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव