ईशान किशन को भारी पड़ गई ये हरकत
दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ शनिवार को खेले गए IPL मैच में ईशान किशन को एक गलती करना भारी पड़ गया. BCCI ने भी मुंबई इंडियंस (MI) के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पर तगड़ा एक्शन लिया है. ईशान किशन ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच के दौरान कुछ ऐसा किया, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें बड़ी सजा सुना दी है.
ईशान किशन को भारी पड़ गई ये हरकत
ईशान किशन पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. ईशान किशन ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ शनिवार को खेले गए मैच में आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन किया है. ईशान किशन ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 का अपराध किया है. IPL ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा, 'ईशान किशन पर आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया है. ईशान किशन ने IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार कर लिया है.'
BCCI ने तुरंत लिया एक्शन
प्रेस रिलीज के मुताबिक आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है. आईपीएल आचार संहिता का अनुच्छेद 2.2 मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़े, ग्राउंड उपकरण के दुरुपयोग से जुड़ा है. ईशान किशन ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने जैक फ्रेजर-मैक्गर्क की 27 गेंदों में 84 रनों की आतिशी पारी के दम पर खराब फॉर्म से जूझ रही मुंबई इंडियंस को 10 रनों से हरा दिया और प्लेऑफ की दौड़ के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया.
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 257 रन बनाए जिसमें जैक फ्रेजर-मैक्गर्क के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंद में नाबाद 48 रन जड़े. जवाब में पांच बार की चैम्पियन मुंबई टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 247 रन ही बना सकी. पिछले पांच मैचो में चौथी जीत के बाद दिल्ली प्वाइंट्स टेबल में दस मैचों में दस अंक के साथ पांचवें स्थान पर है जबकि मुंबई इंडियंस नौ मैचों में छह अंक लेकर नौवें स्थान पर है. मुंबई के सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए. ल्यूक वुड ने 17 की इकॉनामी रेट से तो नुवान तुषारा ने 14 रन प्रति ओवर की दर से रन दिए. सबसे महंगे हार्दिक रहे जिन्होंने दो ओवर में 41 रन दिए.

दुबई-फुजैरा से दिल्ली पहुंचीं फ्लाइट्स, पैसेंजर्स बोले- UAE में बढ़ा टेंशन
रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास भीषण आग, 70 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक; एक लड़की का शव मिला
“अरे कोई नहीं, मारो तुम मारो…”: सलीम वास्तिक पर हमले का Video वायरल, बेरहमी की तस्वीरें सामने
हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 550 अंक चढ़ा, निफ्टी 24600 के पार
'कसौटी जिंदगी की' फेम करणवीर बोहरा के पिता का निधन, भावुक हुए अभिनेता; कहा- हमें वैसे ही छोड़कर गए जैसे...
मदन सहनी का बड़ा बयान: राज्यसभा जाने के फैसले पर उठाए सवाल, राजनीति गरमाई
करण जौहर ने शेयर किए विजय-रश्मिका के रिसेप्शन के इनसाइड फोटोज, इस अंदाज में दिखीं कृति सेनन
जारी हुआ 'माइकल' का ट्रेलर, दर्शकों को याद आए माइकल जैक्सन; भतीजा करेगा डांसर का रोल
होली पर 'द केरल स्टोरी 2' की बेहतर हुई कमाई, जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का कलेक्शन
टी20 विश्वकप नॉकआउट में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीम कौन सी? 2007 से 2026 तक, देखें पूरी लिस्ट