बिजली के लिए इस जिले को अभी करना होगा इंतजार....
रमना। शनिवार के रात आई तूफान के बाद गढ़वा जिले की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। पलामू के लहलहे स्थित सुपर पावर ग्रिड से रमना के भागोडीह ग्रिड सब स्टेशन की ट्रांसमिशन लाइन के चार टावर क्षतिग्रस्त हो जाने से गढ़वा जिला को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बिजली आधारित काम बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।
रविवार की देर रात बिहार के सोननगर से गढ़वा, बी मोड़ और भागोडीह ग्रिड सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति आरंभ कर लोगों को राहत दी गई है। अभी सोननगर से दस मेगावाट बिजली मिल रही है। जिसे रोटेशन के आधार पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति की जा रही है।
रिहंद से फिलहाल 25 मेगावाट बिजली मिलने की संभावना
इधर, दूसरे ओर उत्तर प्रदेश के रिहंद-बी मोड़ ट्रांसमिशन लाइन को भी दुरुस्त कर जिलेवासियों को बिजली आपूर्ति किए जाने का प्रयास संचरण विभाग द्वारा किया जा रहा है। रिहंद से फिलहाल 25 मेगावाट बिजली मिलने की संभावना है। रविवार की देर रात रमना प्रखंड के भागोडीह, मड़वनिया, रमना, सिलीदाग, गम्हरिया तथा बुलका पंचायतों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दिया गया है।
वहीं, प्रखंड के शेष पंचायतों में बिजली बहाली के लिए विभाग द्वारा तेजी से फाल्ट को खोज कर उसे ठीक करने का काम किया जा रहा है।

मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सुरक्षित: 45 दिनों का कच्चा तेल स्टॉक तैयार
नियाज़ खान का बड़ा दावा, अली खामेनेई को मरवाने में सऊदी अरब का हाथ?
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना
अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन