दिल्ली में सेक्सटॉर्शन गैंग ने डॉक्टर को जाल में ऐसे फंसाया
नई दिल्ली । अगर आपके पास भी किसी अनजान नंबर से वीडियो कॉल की जाती है तो सावधान हो जाएं। दिल्ली पुलिस ने सेक्सटॉर्शन रैकेट चलाने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के सदस्यों ने 71 साल के एक डॉक्टर को अपने जाल में फंसा लिया और फिर लाखों रुपये ऐंठ लिए। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मेवात से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी ईस्ट अपूर्व गुप्ता ने इस बारे में खुलासा किया है। पीड़ित डॉक्टर ने साइबर सेल से इस बारे में शिकायत की थी। पीड़ित डॉक्टर की शिकायत मिलने पर साइबर सेल ईस्ट ने जांच शुरू की और अंततः मेवात के संदिग्धों का पता लगाया। छापेमारी के दौरान, पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों के पास से सात मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। उनके बैंक खातों से 25 संबंधित मामलों के लिंक का भी खुलासा हुआ है। डीसीपी ईस्ट अपूर्व गुप्ता ने कहा कि 2023 में एक 71 वर्षीय डॉक्टर को सेक्सटॉर्शन गिरोह ने निशाना बनाया था। पिछले साल 15 जुलाई को, डॉक्टर के पास एक वीडियो कॉल आया और जब उन्होंने कॉल उठाया तो एक लड़की आपत्तिजनक स्थिति में थी। उससे बात करते-करते कुछ मिनटों का वीडियो क्लिप बना लिया गया। जिसके बाद डॉक्टर के पास धमकी भरे कॉल आने लगे कि यह वीडियो लीक कर दिया जाएगा। इसके बदले में डॉक्टर से करीब 8.75 लाख रुपये वसूल कर लिए गए

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन