ब्रिटेन में अब की बार 400 पार, कीर स्टारमर ने मारी बाजी
लंदन। ब्रिटेन के आम चुनाव में लेबर पार्टी की आंधी दिख रही है। चुनाव नतीजों में लेबर पार्टी 400 से ज्यादा सीटें जीत चुकी है। अब तक के नतीजों में ब्रिटेन की जनता सत्ता में बड़ा बदलाव करती दिख रही है। चुनावों में पीएम ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी की करारी हार हुई है।वहीं लेबर पार्टी के नेता और ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनने की राह पर चल रहे कीर स्टारमर ने मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश के लोग बदलाव के लिए तैयार हैं। होलबोर्न और सेंट पैनक्रास से जीतने के बाद अपने विजय भाषण में 61 वर्षीय स्टारमर ने कहा कि चाहे लोगों ने उन्हें वोट दिया हो या नहीं, 'मैं इस निर्वाचन क्षेत्र के हर व्यक्ति की सेवा करूंगा।'कीर स्टारमर ने 18 हजार 884 वोटों के साथ जीत हासिल की है। दूसरे स्थान पर निर्दलीय फलस्तीन समर्थक कार्यकर्ता एंड्रयू फीनस्टीन रहे। हालांकि, स्टारमर का बहुमत का आंकड़ा 2019 में 22,766 से काफी कम होकर 11,572 रह गया।ज्यादातर समय सही साबित होने वाले एग्जिट पोल के अनुसार, लेबर पार्टी 410 सीटें जीत सकती है, जो बहुमत के 326 के आंकड़े से कहीं अधिक है। जबकि प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के नेतृत्व वाली कंजर्वेटिव पार्टी सिर्फ 131 सीटों पर सिमट सकती है।ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स में कुल 650 सीटें है और बहुमत का आंकड़ा 326 का है।

नीतीश कुमार का बड़ा बयान: अब बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहूंगा, राज्यसभा जाने की अटकलों पर भी बोले
होली के रंग में पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, परिजनों ने मंदिर ले जाकर तुरंत कराई शादी
राजस्थान में अगले तीन दिन और बढ़ेगा तापमान, पश्चिमी जिलों में अलर्ट
प्रश्नकाल से शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
Supreme Court of India ने 51 निजी अस्पतालों को अवमानना नोटिस जारी किया
सोनू सूद फिर बने ‘रियल लाइफ हीरो’ की मिसाल, दुबई में फंसे लोगों की करेंगे मदद; कहा- हमसे संपर्क करें
क्या भारत से मिली सीख आई काम?: एलेन ने 33 गेंदों में जड़ा शतक, न्यूजीलैंड के फाइनल में पहुंचने पर कही यह बात
चीन ने अपना रक्षा बजट क्यों बढ़ाया? पड़ोसी देशों के लिए बढ़ रही चुनौती, जानिए सबकुछ
डांस पर टोका-टोकी से बवाल: ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में होली पर गार्ड-निवासियों में लाठी-डंडे चले