पीएम मोदी को दी जान से मारने की धमकी, आईबी हुई अलर्ट
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इंटरनेट मीडिया इंस्टाग्राम पर धमकी देना राजस्थान के दो युवकों को भारी पड़ गया। मामले में आईबी की तीन सदस्यीय टीम ने राजस्थान के डीग जिले में दबिश देकर इन दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद दोनों युवकों को पहाड़ी पुलिस थाने में लाकर अच्छे से खातिरदारी की जा रही है।
युवकों के नाम राहुल मेव और शाकिर मेव है। पुलिस के अनुसार ये दोनों युवक साइबर ठगी भी करते हैं। बता दें कि दोनों ने ही पीएम मोदी को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी दे दी थी, इसके बाद जांच एजेंसियां सक्रिय हुई।
आरोपियों को आईबी ने ऐसे दबोचा
बता दें कि जिसके फोन से पीएम को धमकी दी गई थी, उस व्यक्ति ने फोन से राजस्थान के दहाना गांव में किसी अन्य व्यक्ति से भी संपर्क किया था। यह सूचना मिलने के बाद आईबी की टीम ने उस स्थान पर दबिश देकर इन दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दबिश के दौरान आईबी के साथ पहाड़ी थाने की पुलिस टीम भी थी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई