केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी
बेगूसराय । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उनके प्रतिनिधि रहे अमरेंद्र को पाकिस्तान के नंबर से दी गई है। अमरेंद्र कुमार को सुबह फोन आया था। उन्होंने बेगूसराय के डीएम और एसपी को इसकी लिखित शिकायत की है। उन्होंने कहा कि फोन करने वाले ने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और मुझे गालियां दीं। फिर कहा कि तुम दोनों का हश्र बुरा होगा। अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। वह 2019 से 2024 के चुनाव तक गिरिराज सिंह के सांसद प्रतिनिधि रहे हैं। अभी वे बीजेपी के खगड़िया जिला प्रभारी हैं और भारत सरकार के स्टैंडिंग काउंसिल सदस्य भी हैं। उन्होंने पुलिस में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
Nitish Kumar ने फेसबुक पोस्ट कर दी जानकारी, राज्यसभा जाने का किया ऐलान