डूंगरपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर में तीन युवाओं की मौत।
डूंगरपुर, डूंगरपुर के निठाउवा थाना क्षेत्र के लेंबाता गांव के पास देर रात हुए एक सड़क हादसे में तीन युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई,वही एक अन्य गंभीर घायल हो गया। सभी युवा दो अलग अलग बाइक से घर लौट रहे थे। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को आसपुर अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया,वही गंभीर घायल एक युवा को उदयपुर अस्पताल रैफर किया।
जानकारी अनुसार टेकला निवासी सूरजमल,देवला झिंझली निवासी दिनेश, बेदलो का वेला निवासी सांसिया तथा लेंबाता निवासी दिनेश एक शादी कार्यक्रम से दो अलग अलग बाइक पर वापस लौट रहे थे। तभी लेंबाता गांव के निकट एक ट्रैक्टर ट्रॉली से दोनो बाइक की टक्कर हो गई जिसमे दो युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई,वही एक ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड दिया। जबकि गंभीर घायल लेंबाता निवासी दिनेश को उदयपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों के शव आसपुर मोर्चरी रखवाएं गए,जहां सवेरे पहुंचे परिजनों ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। जिसके बाद पुलिस ने समझाइश की और परिजनों को शांत किया।

जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
9 साल के बच्चे ने सिंधिया को खून से लिखा पत्र
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव