विद्यार्थियों व महिलाओं को बताया स्वच्छता का महत्व
जयपुर । राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई की ओर से आज राजकीय चतुर उच्च माध्यमिक विद्यालय आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों व महिलाओं को स्वच्छता का महत्व बताया। कार्यक्रम में जयपुर इकाई से के.के.शर्मा और मनोज श्रीवास्तव ने वर्तमान में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, अपने घर, कार्यालय एवं परिसर को साफ-सुथरा रखने एवं कचरा निस्तारण के बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले मल-जल को टैंकों में भरकर पीपलवास रोड में बन रहे एफएसटीपी में ले जाया जाएगा, वहां इसको ट्रीट कर खाद बनाया जाएगा, जिसे वानिकी, पेड़ो में उपयोग लिया जाएगा। विद्यार्थियों को वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में सहायक सामाजिक विकास एवं जेंडर सपोर्ट महेंद्र सिंह राणावत, प्रधानाचार्य महेश कुमार सहित विद्यार्थी व ग्रामीण महिलाएं मौजूद रही।

रायपुर में बढ़ी गर्मी, पारा 36°C तक पहुंचने की संभावना
शिरडी में साईं बाबा और महादेव की एक साथ पूजा, भक्तों के लिए 13 हज़ार किलो साबूदाने की खिचड़ी
रायगढ़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21 दिन में 6 ट्रैक्टर जब्त
बाप तो बाप होता है, भारत की जीत पर बाबा बागेश्वर का पाकिस्तान पर जुबानी अटैक
बिलासपुर में स्कूल के सामने छात्र का अपहरण, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली में AI Impact Expo 2026 की शुरुआत, पीएम मोदी दिखाएंगे तकनीकी भविष्य की दिशा
पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: हफ्ते के पहले दिन क्या आपको मिली राहत? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
गहने बनवाने का सबसे सही समय! सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चेक करें अपने शहर के ताजा रेट