धार्मिक स्थल रामदेवरा में पर्यटकों की धूम
जयपुर । धार्मिक स्थल रामदेवरा में इन दोनों पर्यटक सीजन अपने पूरे बूम बूम पर देखने को मिल रही है गुजरात सहित देश भर से आए पर्यटक इन दोनों रामदेवरा में अपना पड़ाव डाल रखा है. कार्तिक माह की दूज के अवसर पर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा।
अल सुबह 3 बजे जैसे ही बाबा की समाधि स्थल का मुख्य द्वार खुला रामसापीर की जय जयकार करते हुए हजारों लोग बाबा की समाधि के दर्शन करने उमड़ पड़े. भीड़ को देखते हुए बाबा रामदेव समाधि समिति की तरफ से कड़े व माकूल प्रबंध किए गए हैं. वहीं पुलिस प्रशासन की तरफ से अतिरिक्त पुलिस जाबता लगाकर सभी श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक दर्शन करवाए जा रहे हैं। भीड़ को देखते हुए समाधि समिति की तरफ से मजबूत ब्रैकेटिंग भी करवाई गई है. दीपावली पर्व संपन्न होने के पश्चात आगामी एक पखवाड़ा तक पर्यटन सीजन अपने पूरे उफान पर रहता है. सभी नामी गिरामी धर्मशाला व होटल में भी इन दिनों नो रूम की स्थिति बनी हुई है. दूज के अवसर पर बाबा रामदेव समाधि स्थल पर विशेष रूप से पंचामृत से अभिषेक किया गया. वहीं 8:00 बजे बाबा की समाधि पर भोग लगाने के स्वर्ण मुकुट स्थापित किया गया. देश भर से आए लोग खुशहाली की कामना को लेकर विशेष रूप से पूजा अर्चना की।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही