ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत
सोनुवा-चक्रधरपुर मुख्य सड़क के सोनुवा बाजार समीप पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार अवैध बालू लदा ट्रैक्टर ने एक बाइक को रौंदते हुए खेत में पलट गया। घटना में बाइक सवार एक युवक व ट्रैक्टर में बैठे एक युवक समेत दो की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर सोनुवा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया। बाइक सवार मृतक की पहचान गोइलकेरा थाना क्षेत्र रुमकुट गांव के मानसिंह सिरका के पुत्र बेरनोड सिरका के रुप में हुई है। मृतक ट्रैक्टर सवार की पहचान नहीं हो पायी थी।जानकारी के मुताबिक, मृतक बाइक सवार बेरनोड सिरका व उसका एक साथी लालसिंह गुंदूवा एक बाइक में सवार होकर चक्रधरपुर से गोइलकेरा जा रहे थे। इस दौरान सोनुवा बाजार समीप पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने सामने से धक्का मारकर खेत में पलट गया।ट्रैक्टर की रफ्तार इस अंदाज से लगाया जा सकता है कि ट्रैक्टर बाइक को धक्का मारते हुए सड़क किनारे स्थित एक पेड़ को उखाड़ कर खेत में पलटी हो गया। ट्रैक्टर के पलटने से ट्रैक्टर में सवार एक युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान अब तक नहीं हो पायी है।

मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना
अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति