जयपुर में दर्दनाक हादसा, एम्बुलेंस पलटने से दो की मौत
जयपुर|जयपुर में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में हार्ट पेशेंट समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एम्बुलेंस में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा करधनी थाना क्षेत्र में निवारू रोड के पास अजमेर–दिल्ली एक्सप्रेस-वे (एनएच-48) पर हुआ, जहां तेज रफ्तार एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।पुलिस के अनुसार, एम्बुलेंस झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र के गुढ़ागौड़जी निवासी कार्डियक पेशेंट सिराजुद्दीन (67) को लेकर चौमूं के बराला हॉस्पिटल से जयपुर के मानसरोवर स्थित एक निजी अस्पताल जा रही थी। सिराजुद्दीन की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें जयपुर रेफर किया था। मंगलवार शाम करीब 7 बजे जैसे ही एम्बुलेंस एनएच-48 पर निवारू रोड के पास शर्मा हॉस्पिटल के सामने पहुंची, तभी तेज रफ्तार के कारण वाहन बेकाबू होकर पलट गया।हादसे में मरीज सिराजुद्दीन और उनके छोटे भाई फिरोज अली (50) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एम्बुलेंस में सवार परिवार के अन्य सदस्य, ड्राइवर और नर्सिंगकर्मी घायल हो गए। घायलों में ड्राइवर प्रकाश और नर्सिंगकर्मी वेद प्रकाश को कमर में गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा आमीन और मेहराज भी हादसे में घायल हुए हैं।हादसे की सूचना मिलते ही करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त एम्बुलेंस को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे बाद में खुलवाया गया। घायलों को पहले निवारू रोड स्थित अर्चना हॉस्पिटल ले जाया गया, इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए दूसरे निजी हॉस्पिटल में लेकर चले गए।पुलिस ने बताया कि हादसे के समय एम्बुलेंस में कुल सात लोग सवार थे। इनमें मरीज सिराजुद्दीन, उनके भाई फिरोज अली, आमीन, मेहराज, ड्राइवर प्रकाश, उसका साथी मजरू मोहन और नर्सिंगकर्मी वेद प्रकाश शामिल थे। हादसे में सिराजुद्दीन और फिरोज अली की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए।दोनों मृतकों के शवों को जयपुर के कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के जयपुर पहुंचने के बाद बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।एक्सीडेंट थाना वेस्ट के एएसआई रघुनंदन शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण एम्बुलेंस की तेज रफ्तार माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। एम्बुलेंस किस स्थिति में पलटी और चालक से कोई चूक हुई या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है। वहीं, एक बार फिर तेज रफ्तार और हाईवे पर एम्बुलेंस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई