पिता-पुत्र हत्या की दर्दनाक घटना, मामले की छानबीन तेज
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पिता हैवान बन गया. पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपने ही दो वर्षीय मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. पिता के हैवान बनने की ये खौफनाक घटना खैरथल-तिजारा जिले के तिजारा कस्बे की बताई जा रही है. हत्या के बाद आरोपी पिता ने खुद को भी कुल्हाड़ी से गंभीर रूप से घायल कर लिया.
आरोपी पिता का नाम शाजिद है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं पुलिस मौके पर पहुंचते ही शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. एफएसएल टीम को भी बुला लिया गया. थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम रामनगर गांव स्थित घटनास्थल पर पहुंची, जहां पता चला कि मृतक बच्चे अरहान का पिता शाजिद एक गुस्सैल किस्म का व्यक्ति है.
पुलिस की प्रारंभिक जांच में क्या आया सामने?
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शाजिद ने अपने बेटे को एक कमरे में बंद कर लिया और वहां उसके सिर को दीवार से बार-बार पटक कर उसकी निर्मम हत्या कर दी. इसके तुरंत बाद शाजिद ने कुल्हाड़ी से अपने ऊपर वार करके खुद को भी घायल कर लिया. पुलिस ने आरोपी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है.
आरोपी से पूछताछ के बाद सामने आएगी हत्या की वजह
पुलिस का मानना है कि आरोपी से पूछताछ उसकी स्थिति सामान्य होने के बाद ही की जा सकेगी, जिससे हत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी. बताया जा रहा है कि शाजिद पहले भी अपने गुस्से और हिंसक व्यवहार के कारण एक व्यक्ति को मामूली बात पर गंभीर रूप से घायल कर चुका है.

पत्रलेखा का ममता भरा अहसास: मां बनने के बाद बोलीं एक्ट्रेस— "अब मैं अपने बेस्ट वर्जन में हूँ।"
BTS के फाउंडर की बढ़ी मुश्किलें: $100 मिलियन की धोखाधड़ी के आरोप में बंग सी-ह्युक की गिरफ्तारी की तैयारी।
पर्दे पर उतरेगा इतिहास: ‘राजा शिवाजी’ का भव्य ट्रेलर रिलीज, रितेश देशमुख का दिखा रौद्र रूप।
भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग पर फोकस, Rajnath Singh की अहम यात्रा
BJP में अंदरूनी खींचतान, विजय सिन्हा को मनाने की कवायद तेज
सिंगरौली में शिक्षा घोटाला, DEO समेत कई अफसरों पर केस दर्ज
पूर्वांचल को बड़ी सौगात: 28 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे 500 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शिलान्यास।
डिजिटल पेमेंट से खुलेंगे ताले: काशी के प्रमुख स्थलों पर स्थापित होंगे 225 अत्याधुनिक लॉकर।