ट्रेन का परिचालन आज से, गोड्डा से देवघर जाना हुआ आसान
गोड्डा जिला के लिए बुधवार का दिन भी रेल के लिहाज से खास होने जा रहा है। यहां गोड्डा-देवघर नई रेलखंड पर बुधवार से सीधी रेल सेवा शुरू होने जा रही है। इससे अब लोगों को बाबा नगरी देवघर व जसीडीह जाने में सहूलियत होगी। गोड्डा से खुलने वाली यह 13वीं ट्रेन होगी।पहले लोगों को भाया दुमका होकर ट्रेन से देवघर जाना पड़ता था, लेकिन अब सीधी रेल सेवा शुरू होने जा रही है। छह मार्च, 2024 को गोड्डा देवघर नई रेलखंड पर पहली ट्रेन का उद्धाटन परिचालन देवघर से सुबह 11 बजे होगा, जो दोपहर 12.40 मिनट पर गोड्डा पहुंचेगी। इस मौके पर स्थानीय सांसद डा. निशिकांत दुबे मौजूद रहेंगे जबकि रेलवे एडीआरएम सहित आलाधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे।
वही वापसी में यह ट्रेन 12.50 बजे दोपहर गोड्डा रेलवे स्टेशन से खुलेगी व जहां तीन बजकर 15 मिनट पर देवघर स्टेशन पहुंचेगी। वह देवघर नई रेलखंड के शुरूआत होने से जिले वासियों में काफी खुशी देखी जा रही है।यह ट्रेन गोड्डा से कठौन, पोड़ैयाहाट, गंगवारा, हंसडीहा, ककनी, हरलाटाढ़, खरियाडीह मोहनपुर होकर देवघर तक पहुंचेगी। नई रेलखंड पर यह पहली ट्रेन है। जहां ट्रेन में दो डीपीसी व छह कोच यानि इंजन सहित आठ डब्बे होंगे और डीजल इंजन से चलेगी। जबकि रविवार को छोड़ सप्ताह में छह दिन चलेगी।नई रेलखंड पर यात्री ट्रेन परिचालन के शुरू होने के साथ यह भी लगभग तय हो गया है कि आने वाले समय में देवघर जसीडीह से खुलने वाले कुछ ट्रेन का विस्तार गोड्डा तक होगा जबकि कुछ नई ट्रेन भी इस मार्ग पर चलेगी।मालूम हो कि गोड्डा देवघर नई रेलखंड पर मोहनपुर से हंसडीहा के बीच लगभग 38 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाकर देवघर को गोड्डा से जोड़ा गया है।

अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति
Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर