दिल्ली में घना कोहरा के कारण ट्रेनों और फ्लाइट्स में देरी
दिल्ली: घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न भागों से दिल्ली आने वाली 20 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। वहीं, कोहरे का असर फ्लाइट्स सेवाओं पर भी पड़ा है। दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि कोहरे के कारण उड़ानों में देरी हो सकती है। इसलिए यात्री फ्लाइट सेवाओं की ताजा जानकारी के लिए एयरलाइन से संपर्क करें।
दिल्ली आने वाली 20 ट्रेनें देरी से चल रही
भारतीय रेलवे ने बताया है कि घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 20 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जानकारी के मुताबिक, ट्रेनें 30 से 275 मिनट तक लेट हैं। ट्रेन संख्या 12721 दक्षिण एक्सप्रेस जिसे दिल्ली सुबह 3:40 बजे पहुंचना था वह 275 मिनट की देरी से है। इसी तरह कई अन्य ट्रेनें भी काफी लेट हैं।
ट्रेनों में 30 से 275 मिनट तक देरी
ट्रेन नंबर 14117 PRYJ-BNW EXP 75 मिनट की देरी से चल रही है। वहीं, REWA-ANVT EXP (12427) 30 मिनट लेट है। GCT-ANVT EXP (22433) 90 मिनट विलंब से चल रही है। पूर्वा EXP (12303) 80 मिनट लेट है। संपर्क क्रांति (12649) 45 मिनट देरी से चल रही है। दूरंतो EXP (12263) 215 मिनट देरी से चल रही है। इसी तरह मंदसौर EXP (22996) 30 मिनट लेट है। भोपाल EXP (12155) 70 मिनट की देरी से चल रही है।
उड़ानों में देरी की संभावना
दिल्ली हवाई अड्डे ने बुधवार सुबह एडवाइजरी जारी कर कहा कि जो उड़ानें सीएटी III के अनुरूप नहीं होंगी, वे प्रभावित हो सकती हैं, यात्रियों से एयरलाइन से संपर्क करने का अनुरोध किया गया है। उड़ान की ताजा जानकारी के लिए इंडिगो एयरलाइन ने यात्रियों से दिल्ली हवाई अड्डे पर जाने से पहले उड़ान की स्थिति की जांच करने के लिए भी कहा है। दिल्ली में आज भी बादल है और हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार शाम को बारिश हुई और दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहा।

एआई इम्पैक्ट समिट में हुए प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा
AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
राजस्थान के जोधपुर में कार्यक्रम के दौरान सीजेआई सूर्यकांत का बड़ा बयान
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन