परिवहन सलाहकार संघ ने महादेव की आराधना कर मनाया पर्व
अजमेर : परिवहन कार्यालय अजमेर परिसर स्थित मंदिर में आज परिवहन सलाहकार संघ अजमेर संभाग की ओर से सहस्रधारा का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और सामाजिक समर्पण का प्रतीक यह कार्यक्रम सभी सदस्यों के सहयोग से अत्यंत सफल और भावपूर्ण रहा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिवहन सलाहकार संघ के सदस्य, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर में विधिवत पूजन, जलाभिषेक एवं सहस्रधारा का आयोजन किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।
संघ के सचिव मोहम्मद यूनुस खान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक पूजन नहीं, बल्कि संगठन में एकता, समर्पण और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना भी था। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने पूरे भक्तिभाव से भाग लिया, जिससे यह आयोजन सफल और यादगार बन गया। कई विभागीय अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे।
यूनुस खान ने सभी सहयोगी सदस्यों और उपस्थित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ सामाजिक और आध्यात्मिक जुड़ाव को भी सशक्त बनाते हैं। भविष्य में भी इस तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन की योजना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुटता और सहयोग की भावना को दोहराया और संगठन की गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट कल सुबह 8 बजे खुलेंगे, दुल्हन सा सजा धाम
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
गर्मी से हाहाकार: MP में रात की लू का अलर्ट, ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी टाइम बदली
तमिलनाडु में मोहन यादव का शक्ति प्रदर्शन, जनसभा को किया संबोधित