कानपुर में बहुजन समाज पार्टी में उथल-पुथल, नए जिलाध्यक्षों का हुआ इस्तीफा
उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज रही बहुजन समाज पार्टी आज मुश्किलों के दौर से गुजर रही है. एक तरफ बसपा प्रमुख मायावती के पुराने सिपहसालार एक एक करके पार्टी छोड़कर जा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ जिला लेवल पर भी घमासान मचा हुआ है. सोमवार को बहुजन समाज पार्टी ने कानपुर शहर के अपने दो पूर्व जिलाध्यक्षों को पार्टी से बाहर कर दी है. सबसे बड़ी बात तो यह है कि इसमें से एक को कुछ दिन पहले ही जिलाध्यक्ष बनाया गया था और फिर तुरंत बाद ही हटा भी दिया गया था.
बहुजन समाज पार्टी के पुराने नेता एक-एक करके पार्टी का दामन छोड़कर दूसरी पार्टियों का सहारा ले रहे हैं. कानपुर की बात करें तो यहां मात्र डेढ़ साल के अंदर 8 जिलाध्यक्ष बदले जा चुके हैं. अब पार्टी प्रमुख ने कड़ा कदम उठाते हुए दो पूर्व जिलाध्यक्षों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है.
महज 2 दिन रहे बीएसपी के जिलाध्यक्ष
पार्टी ने संजय गौतम और आनंद कुरील को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. इसमें से संजय गौतम को कुछ दिन पहले ही जिलाध्यक्ष बनाया गया और दो दिन बाद ही उनसे पार्टी जिलाध्यक्ष का पद छीन लिया गया था. अगर बात आनंद कुरील की करें तो वो भी पहले पार्टी में जिलाध्यक्ष का पद संभाल चुके है.
पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप
बहुजन समाज पार्टी के वर्तमान जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी पार्टी ने विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने के कारण दोनों पूर्व पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि इनको पार्टी विरोधी गतिविधियों व पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने के बारे में कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भी इनकी गतिविधियों व कार्यशैली आदि में कोई सुधार नहीं आया है, जिसकी वजह से पार्टी व मूवमेन्ट हित में आज इनको पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.
जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर घमासान
बहुजन समाज पार्टी में सिर्फ जिला ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी घमासान मचा हुआ है. कभी मायावती के भतीजे आकाश आनंद को उत्तराधिकारी घोषित किया जाता है और कभी उनको उत्तराधिकारी से हटा दिया जाता है. पार्टी के कई पुराने नेता भी एक एक करके पार्टी का दामन छोड़कर जा रहे है.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ