टीवी एक्टर नितिन चौहान का 35 साल की उम्र में हुआ निधन
टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर नितिन चौहान का अचानक निधन हो गया है। वह 35 साल के थे। टीवी इंडस्ट्री से आई अचानक इस तरह की खबर से सभी सदमे में हैं। नितिन को रियलिटी शो 'दादागिरी 2' जीतने के लिए जाना जाता है।
कैसे हुई नितिन की मौत?
इसके अलावा वो एमटीवी के 'स्प्लिट्सविला 5','जिंदगी डॉट कॉम', 'क्राइम पेट्रोल' और 'फ्रेंड्स' जैसे कई शोज में भी नजर आ चुके हैं। नितिन की मौत का कारण अभी नहीं पता चल पाया है। रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने आत्महत्या की है। उनकी एक पूर्व सह-कलाकार विभूति ठाकुर की पोस्ट को देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है। हालांकि मौत की असली वजह की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। वह यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले थे जो पिछले कई सालों से मुंबई में रह रहे थे।
बता दें कि नितिन ने दूरदर्शन के टीवी शो जिंदगी डॉट कॉम से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद वो 2012 में एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 5 का हिस्सा बने। इस शो में उनके साथ अली गोनी और पारस छाबड़ा भी नजर आए थे। अली गोनी को पीछे कर नितिन शो के रनर-अप रहे थे, जबकि विनर पारस छाबड़ा थे।
को-स्टार ने उनके लिए किया पोस्ट
विभूति ठाकुर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। दुखी और शॉक्ड दोनों हूं। काश तुम्हारे पास सभी परेशानियों का सामना करने की शक्ति होती, काश तुम अपने शरीर की तरह ही मानसिक रूप से भी स्टॉन्ग होते।
कई टीवी सीरियलों में किया है काम
नितिन को आखिरी ऑन-स्क्रीन साल 2022 में सब टीवी के सीरियल 'तेरा यार हूं मैं' में देखा गया था। शो से उनके को-स्टार रहे सुदीप साहिर और सायंतनी घोष ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की, लेकिन अन्य किसी जानकारी के बारे में कोई डिटेल्स शेयर नहीं कीं। उनकी मौत की खबर सुनकर उनके पिता मुंबई पहुंच चुके हैं। उनके शव को अलीगढ़ लाया जाएगा। वहीं पुलिस भी हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। अभी तक पुलिस और परिवार का कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं आया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ