लावारिस बैग से मिला ढाई किलो गांजा
बिलासपुर । पेंड्रारोड चौकी में चेकिंग के दौरान आरपीएफ टीम को हर्री छोर पर एक थैला दिखाई दिया। थैले की चेकिंग करने पर पुलिस को 2 किलो गांजा मिला। पुलिस ने पता तलाश के बाद गांजा को लावारिस हालत में जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट प्रभारी उपनिरीक्षक जयमन कुजूर अपनी टीम के साथ पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन में सुरक्षा के लिहाज से चेकिंग अभियान में निकले थे। चेकिंग के दौरान टीम को हर्री छोर पर एक थैला दिखाई दिया। आरपीएफ ने थैले के संबंध में पता तलाश करने के दौरान जब कोई वारिस नहीं मिला तो थैले को खोल कर देखा तो पता चला कि थैले में गांजा तस्कर गांजे की तस्करी कर रहा था। तौल करने पर पता चला कि बैग में 2 किलो से अधिक गांजा था। आरपीएफ ने गांजा जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए बिलासपुर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। बिलासपुर जीआरपी मामले में अपराध दर्ज कर जांच को आगे बढ़ा रही है।

प्रतिमा बागरी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत
The Bonus Market Update: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 1236 अंक टूटा, निफ्टी 25500 के नीचे
Mimi Chakraborty को 20 लाख का मानहानि नोटिस, बढ़ीं मुश्किलें
Pinarayi Vijayan ने फिल्म का किया विरोध
Greater Noida में सगाई समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग
‘कांग्रेस के माथे पर OBC जनगणना रोकने का कलंक’—मोहन यादव का बड़ा बयान
पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच फिर ‘सेटिंग’ की चर्चा तेज
MBA छात्रा मर्डर केस: शक, चाहत और नशे ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
India-Bangladesh: 'बीसीसीआई और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं', बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक का बयान
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार