कंस्क्ट्रक्शन साइट पर दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत
राजधानी रांची में सोमवार को कंस्ट्रक्शन साइट पर दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे में बच्चों की मां घायल हो गईं। पुलिस ने बताया कि हादसा हिनू इलाके में सुबह करीब 10 बजे हुआ। मृतक पांच साल का लड़का और ढाई साल की लड़की है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि हादसे के समय दोनों बच्चों की मां साइट पर काम कर रही थीं। उन्हें घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुरूप पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा। नियमों के मुताबिक ऐसे मामलों में प्रत्येक पीड़ित को 4 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रावधान है।घटना से आक्रोशित परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने इलाके में सड़क जाम कर प्रत्येक मृतक के लिए 25 लाख रुपये और घायल मां के लिए 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। सिटी एसपी मेहता ने बताया कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद गतिरोध खत्म हुआ और इलाके में यातायात बहाल हुआ।

मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना
अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति