हरनाहा नहर से दो नवजात शव बरामद, जुड़वा होने की आशंका
मुंगेर/जमुई।
जमुई जिले के नगर परिषद क्षेत्र स्थित हरनाहा नहर से शुक्रवार को दो नवजात शिशुओं के शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों का अनुमान है कि दोनों जुड़वा भाई-बहन थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नवजातों को जन्म के तुरंत बाद मौत के घाट उतारकर नहर में फेंका गया। घटनास्थल से एक्सपायरी दवाएं भी बरामद हुई हैं, जिससे फर्जी निजी क्लीनिकों की भूमिका पर संदेह गहराया है।
गौरतलब है कि 24 अगस्त को भी इसी नहर से एक नवजात का शव मिला था। महज 12 दिनों में तीसरे नवजात शव की बरामदगी ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
केस वापसी पर कब आएगा आदेश? जानिए आगे की कानूनी प्रक्रिया