उदयपुर बर्ड फेस्टिवल का समापन
जयपुर । तीन दिवसीय उदयपुर बर्ड फेस्टिवल का समापन समारोह जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी के मुख्य आतिथ्य में उदयपुर के हरिशचन्द्र माथुर लोक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बर्ड फेस्टिवल के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के साथ बर्ड रेसक्यू एवं कन्जर्वेशन का कार्य करने वाले पक्षी प्रेमियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
मंत्री खराड़ी ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए ऐसे आयोजनों की महती आवश्यकता है। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ बर्ड रेसक्यू एवं कन्जर्वेशन का कार्य करने वाले पक्षी प्रेमियों को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजनों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपना दायित्व निभाएं।बर्ड फेस्टिवल के समापन के अवसर पर ख्यातिप्राप्त पक्षी विशेषज्ञ प्रदीप जोशी एवं भारती शर्मा के द्वारा निर्मित एक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया, जिसमें मेनार के शौर्य एवं पर्यावरण संरक्षण को दिखाते हुए वहां की समृद्ध पारिस्थितिकी को खूबसूरती से फिल्मांकित किया गया है।

कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
बोलेरो में बना रखा था सीक्रेट चैंबर, 173 किलो डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार
गोंडी कलाकारों के लिए बड़ी सौगात, अमेज़न ई-कारीगर से मिलेगा नया बाजार
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक