चलती कार का गेट खुलने से मौत: उदयपुर में स्कूटी सवार महिला को पीछे से आ रही बस ने कुचला
राजस्थान के उदयपुर में चलती कार का दरवाजा खोलने से स्कूटी से आ रही महिला गिर गई. इसी दौरान पीछे से आ रही बस ने महिला को कुचल डाला. महिला की मौके पर ही मौत हो गई. कार का दरवाजा खुलने से स्कूटी से आ रही महिला अपना संतुलन खो बैठी और सड़क पर गिर गई. गिरते ही पीछे से आ रही बस ने महिला को कुचल दिया, जिससे महिला की मौत गई. हालांकि, महिला के साथ मौजूद उसका बेटा बच गया.
घटना उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र की है. घटना के बाद बस और कार चालक दोनों फरार हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान लाजवंती रामचंदानी के तौर पर की गई है.
मृतका उदयपुर के राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर-4 में रहती है. महिला अपने बेटे समीर के साथ घाटा वाली माताजी के दर्शन कर लौट रही थीं. दोनों प्रतापनगर थाना के पास से गुजर रहे थे, तभी अचानक चौराहे की ओर से आ रही एक कार में बैठे युवक ने बिना देखे ही गेट खोल दिया. जिससे गेट सीधा महिला से टकराया और महिला असंतुलित होकर सड़क पर गिर गईं.
पुलिस आरोपियों की कर रही तलाश
महिला के गिरते ही पीछे से तेज गति से आ रही एक निजी बस ने उसे कुचल दिया. बस बिना रुके महिला को रौंदते हुए निकल गई. सिर कुचलने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई. बेटा समीर मां को सड़क पर इस हालत में देख बेसुध हो गया और मदद के लिए चीखने लगा. शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद घटना की सुचना पुलिस को दी गई.
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. हादसे के बाद कार और बस चालक दोनों मौके से फरार हो गए. फिलहाल प्रतापनगर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बस और कार की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट कल सुबह 8 बजे खुलेंगे, दुल्हन सा सजा धाम
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर