Gopalganj में निर्माणाधीन आरसीसी पुल ढहा, मजदूर बाल-बाल बचे
गोपालगंज| जिले के सिधवलिया प्रखंड के गंगवा गांव में घोघारी नदी पर बन रहा आरसीसी पुल ढलाई के दौरान अचानक भरभराकर गिर गया। लगभग 29 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण करीब 2 करोड़ 89 लाख 21 हजार रुपये की लागत से किया जा रहा था। हादसे के वक्त वहां काम चल रहा था, लेकिन गनीमत रही कि कोई मजदूर उसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया।
ढलाई के दौरान पुल का हिस्सा गिरा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ढलाई के समय अचानक तेज आवाज हुई और पुल के स्लैब का एक हिस्सा नीचे धंस गया। देखते ही देखते निर्माणाधीन ढांचा टूटकर गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री और कमजोर सरिया का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण ढलाई के समय ही पुल का हिस्सा ध्वस्त हो गया।
ग्रामीणों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की
स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी और विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते गुणवत्ता की जांच नहीं की गई, तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।
प्रशासनिक कार्रवाई और निर्माण कार्य रोका गया
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि तकनीकी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
पुल गिरने की घटना पर चर्चा और सवाल
जैसे ही पुल के गिरने की जानकारी जिले में फैली, चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। लोग यह कहने लगे कि हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा पुल और पुलिया बिहार में ही क्यों ढह रही हैं। जिले के लोग गुणवत्ता और सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। यह घटना निर्माण की गुणवत्ता, निगरानी और सुरक्षा पर गंभीर चिंताएं पैदा करती है, और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर देती है।

नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर