बारां जिले में बर्तन बैंक योजना का शुभारंभ
जयपुर। बारां जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने बारां के मिनी सचिवालय सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर में बर्तन बैंक योजना का शुभारंभ किया। यह योजना मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक के उपयोग को सीमित करते हुए पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।
इस योजना के तहत ग्राम पंचायतों से मात्र तीन रुपये किराए पर शादी एवं अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए बर्तन सेट प्राप्त किया जा सकेगा। प्रथम चरण में बारां जिले की 24 ग्राम पंचायतों को इस योजना में शामिल किया जाएगा। भविष्य में जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में बर्तन बैंक स्थापित किए जाएंगे।राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार एक सेट में तीन कटोरी, एक थाली, एक गिलास और एक चम्मच शामिल होंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में कुल 400 सेट रखे जाएंगे। हर बर्तन पर ग्राम पंचायत का नाम और स्वच्छ भारत मिशन अंकित किया जाएगा। बर्तन पांच वर्षों के बाद बदले जा सकेंगे, हालांकि अच्छी स्थिति में रहने वाले बर्तन आगे भी उपयोग में लिए जा सकेंगे।बीपीएल, अनुसूचित जाति, जनजाति व दिव्यांगजन जैसे विशेष वर्गों को बर्तनों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जा सकेगी।

धरती के बेहद करीब से गुजरेगा एस्टेरॉयड, वैज्ञानिकों ने कहा- खतरे की बात नहीं
तेज हवाओं के बीच मकान ढहा, एक ही परिवार के चार लोगों ने गंवाई जान
फ्रैंकफर्ट-हैदराबाद फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर हड़कंप
पटना में हाट में मसाला कारोबारी की हत्या, गोली की आवाज नहीं सुनाई दी
खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के व्यवहार को लेकर BCCI ने दिया सख्त संदेश
‘कॉमप्रोमाइज्ड पीएम ने अडाणी की रिहाई का सौदा किया’, राहुल गांधी का बड़ा आरोप
एमके स्टालिन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, परीक्षा से छूट देने की उठाई मांग
Barbara Palvin ने कान्स में प्रेगनेंसी अनाउंसमेंट से बटोरी सुर्खियां
हाईकोर्ट में फेरबदल: न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण
वेस्टवुड कॉर्सेट और आइवरी गाउन में तारा का रॉयल अंदाज हुआ वायरल