शराब फैक्ट्री के निकट तेंदूए के घूमने का वीडियो वायरल
सिंभावली। सोमवार की रात इंटरनेट मीडिया पर शराब फैक्ट्री के निकट नहर पटरी पर तेंदूए घूमने की एक वीडियो प्रसारित हुई है। वीडियो प्रसारित करने वाले का दावा है कि नवादा नहर पटरी पर तेंदुए का एक पूरा झुंड घूम रहा था।उधर, विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया हुआ है। क्षेत्र में तेंदुआ होने की सूचना से क्षेत्र में भय का माहौल है।
सिंभावली के भोवापुर गांव के शुभम ने बताया कि रात करीब नौ बजे अपने भाई मोहित और करन के साथ कार में सवार होकर मेरठ से कस्बे के लिए आ रहा था। इस दौरान नहर किनारे तेंदुए का झुंड दिखाई दिया, जिसे देख उनके होश उड़ गए। फिर भी हिम्मत कर उन्होंने एक वीडियो क्लिप बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी।
आठ जून को भी एक वीडियो क्लिप प्रसारित हुई
स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले आठ जून को भी एक वीडियो क्लिप प्रसारित हुई थी।क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। खेत से पशुओं के लिए चारा लाने के लिए किसान समूह बनाकर जा रहे हैं। वन दरोगा गौरव कुमार ने बताया कि एक वीडियो मिली है। कई हफ्ते से पिंजरा लगाया हुआ है। वही, नहर पटरी पर लगातार गश्त की जा रही है। फिर भी क्षेत्र के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
सिंभावली के भोवापुर गांव के शुभम ने बताया कि रात करीब नौ बजे अपने भाई मोहित और करन के साथ कार में सवार होकर मेरठ से कस्बे के लिए आ रहा था। इस दौरान नहर किनारे तेंदुए का झुंड दिखाई दिया, जिसे देख उनके होश उड़ गए। फिर भी हिम्मत कर उन्होंने एक वीडियो क्लिप बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी।

राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग