सारण के विनीत आनंद ने बीपीएससी 69वीं परीक्षा में पांचवां स्थान प्राप्त किया
छपरा। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी एकीकृत 69वीं) परीक्षा में सारण के विनीत आनंद ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है। मशरक प्रखंड के पकड़ी गांव के रहने वाले विनीत ने बताया कि उन्होंने हिंदी मीडियम से सफलता प्राप्त की है। यह उनका चौथा प्रयास था।
वे अस्सिटेंट रजिस्टार आपरेटिव (एआरसीएस) बने हैं। स्व.अवधेश तिवारी एवं मंजू देवी के पुत्र विनीत आनंद गांव के महंत रामस्वरूप विद्यालय बहुआरा मशरक से प्लस टू तक पढ़ाई किए हैं। इनके पिता आर्मी में कार्यरत थे। इन्होंने स्नातक की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। वहीं पर रहकर तैयारी कर रहे थे।
उन्होंने सफलता का राज प्रतिदिन सुबह की चार से पांच घंटे की पढ़ाई को बताया है। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए ईमानदारी से मेहनत पहली शर्त है। विनीत ने पढ़ाई के दौरान ग्रेजुएशन के विषय और वैकल्पिक विषयों पर ध्यान दिया। इसके साथ ही करंट अफेयर्स पर भी तैयारी की।
उन्होंने न्यूजपेपर से करंट अफेयर्स पढ़ने की आदत बनाई। विनीत ने बताया कि इनकी तीन बड़ी बहनें हैं। वह हमेशा उन्हें मार्गदर्शन देती रहती थीं। उनकी एक बहन सब इंस्पेक्टर हैं, वे अभी वर्तमान में
शेखपुरा में पद स्थापित हैं।
बीपीएससी में पांचवां स्थान आने की जानकारी दोस्तों ने मोबाइल पर दी। इसके बाद से परिवार में जश्न का माहौल है। उन्होंने बताया कि यह उनका चौथा प्रयास था। मां हमेशा मोटिवेट करती थीं। जिस कारण उन्हें बड़ी सफलता मिली है।

छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की शुरुआत, 30 राज्यों के खिलाड़ी होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क, रायपुर में पारा 38 डिग्री के करीब
एमएम फारूकी का बड़ा बयान: इस मामले में आमिर खान से पीछे हैं शाहरुख खान!
‘कृष्ण’ के रंग में रंगी IPS अंशिका वर्मा, अब राजस्थानी घराने की बनेंगी दुल्हन
90 साल की वृद्धा को चढ़नी पड़ी 50 सीढ़ियां, लिफ्ट खराब मिलने पर मेयर ने अफसरों को लगाई फटकार
ईरान संकट के बीच खाड़ी देशों से लौटने लगे भारतीय, लखनऊ एयरपोर्ट से चार विमान रवाना
ईरान पर आज सबसे घातक हमले की तैयारी, जंग के बीच इस्राइल को अमेरिका से मिलेगा बड़ा सैन्य समर्थन
राष्ट्रपति के आगमन की तैयारी में सजने लगा राम मंदिर, अयोध्या में बढ़ी हलचल
नीतीश के बेटे निशांत कुमार 8 मार्च को JDU ज्वाइन करेंगे, डिप्टी सीएम बनने की चर्चा
कौन हैं बालेन शाह? जिनकी जनसमर्थन की सुनामी में नेपाल के दिग्गज नेता भी पड़े फीके