इंग्लैंड में काऊंटी क्रिकेट खेलें विराट कोहली : संजय मांजरेकर
मुम्बई । पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने विराट कोहली से कहा है कि वह इंग्लैंड में होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले फॉर्म हासिल करने के लिए काउंटी क्रिकेट खेलें। मांजरेकर ने कहा कि इससे विराट वहां के हालातों से भी बेहतर तरीके से तालमेल बैठा सकेंगे। विराट पिछले कुछ समय से फार्म से बाहर हैं। वह न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन बनाने में असफल रहे थे। ऐसे में अब उनका लक्ष्य अपना प्रदर्शन बेहतर करना रहेगा।
मांजरेकर ने कहा कि कोहली को टेस्ट शुरू होने से पहले इंग्लैड में लाल गेंद क्रिकेट में कुछ अभ्यास हासिल करना चाहिये। मांजरेकर ने कहा कि कोहली को काफी लाल गेंद क्रिकेट खेलना चाहिये। भारतीय टीम जून में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। पहला टेस्ट जून में होगा, जबकि काउंटी चैंपियनशिप अप्रैल में शुरू होगी। ऐेसे में वह पुजारा की तरह काउंटी टीम में शामिल हो सकते हैं और मैच अभ्यास हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम शुरुआती टेस्ट मैचों में उनके प्रदर्शन की समीक्षा कर सकती है। यदि सकारात्मक संकेत हैं, तो वह जारी रख सकते हैं। प्रशंसक चाहते हैं कि विराट वहां जाकर संघर्ष न करें, जैसा कि हमने पहले देखा है। यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं होगा। ऐसे में काउंटी क्रिकेट खेलना उनके लिए सबसे बेहतर रहेगा। वहीं पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी संजय बांगड़ ने कहा कि कोहली अपनी बेहतरीन फिटनेस के बल पर एक बार फिर शानदार वापसी करेंगे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी