सात सीटों के लिए 13 नवम्बर को होगा मतदान
चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों ऐलान करने के साथ ही राजस्थान की सात सीटों पर होने वाले उपचुनाव के कार्यक्रम का भी ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज पीसी के माध्यम से राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के कार्यक्रम का ऐलान किया है।
उन्होंने ऐलान किया कि राजस्थान की खाली हुई सात विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को होगा। वहीं वोटों की गिनती 23 नंवबर को की जाएगी। इसी दिन महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के चुनाव परिणाम के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।
चुनाव आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार, राजस्थान में उपचुनाव के लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन किए जा सकेंगे। 28 अक्टूबर तक स्क्रूटनी तथा 30 तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। 13 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। राजस्थान की दौसा, देवली उनियारा, झुंझुनूं, चौरासी,खींवसर, सलूंबर और रामगढ़ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होने हैं।

राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल
एलएनसीटी विश्वविद्यालय में जेंडर सेंसिटाइजेशन एवं POSH कार्यशाला का आयोजन
नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला मरा हुआ बाघ, दो दिन से एक ही जगह मिल रही थी लोकेशन