बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, अचानक बढ़ी ठंड
झारखंड । पिछले दो दिनों से राजधानी समेत आसपास के जिलों में हो रही वर्षा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। सोमवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और मेघगर्जन के साथ हुई।वर्षा ने तापमान को गिरा दिया है। एक सप्ताह पूर्व तक हालात गर्मी वाले बनने शुरू हो गए थे लेकिन दो दिनों से हो रही वर्षा ने आमजनों को राहत दी है।मौसम विज्ञान केंद्र रांची से जारी अपडेट की बात करें तो राज्य के पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, साहिबगंज के साथ साथ मध्य व निकटवर्ती हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला व खूंटी में कहीं कहीं 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के झोंके के साथ साथ वज्रपात भी हुआ।वर्षा के बाद शहर के कई हिस्सों में नालों की बजबजाती गंदगी बाहर आ गई। बरियातू क्षेत्र में पेड़ की टहनी टूटकर गिरने से कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। पांच मार्च को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।

अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति