बदला मौसम का मिजाज, 22 मार्च तक बारिश की संभावना; अलर्ट जारी
एक ओर जहां पूरे शहर में होली का मूड बन रहा है तो दूसरी ओर मौसम के करवट ने होलियाना मूड पर पानी फेर दिया है। पिछले तीन दिनों से शहर में हो रही वर्षा के कारण तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। वर्षा के बाद गर्मी से राहत मिल गई है और लोगों ने दोबारा अपने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 22 मार्च तक राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहने और मेघगर्जन, वर्षा और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे के दरम्यान राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ वर्षा हुई है जबकि एकाध जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है।
रांची में 32 डिग्री तक पहुंचा तापमान
सबसे अधिक वर्षा 38.2 मिमी रामगढ़ में रिकॉर्ड की गई। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री गोड्डा का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
20 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को वर्षा के दौरान बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। जबकि यही हाल 21 मार्च को भी देखने को मिलेगा।

नियाज़ खान का बड़ा दावा, अली खामेनेई को मरवाने में सऊदी अरब का हाथ?
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना
अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू