दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट सुबह में बारिश
नई दिल्ली । दिल्ली एनसीआर में रात से बारिश हो रही है।संभावना है कि आज दिन में भी छिटपुट बारिश का दौर जारी रह सकता है। बारिश के साथ सर्द हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस बारिश और तेज हवा की वजह से प्रदूषण और कोहरे से फिलहाल राहत मिल गई है। हालांकि सोमवार के बाद एक बार फिर से कोहरा और प्रदूषण बढ़ने की आशंका है। दिल्ली एनसीाअर का मौसम शनिवार की शाम को ही खराब होने लगा था। शाम ढलने से पहले ही आसमान में घने बादल छाने लगे थे। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने आशंका जताई थी कि रविवार और सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से धुंध और कोहरे से तात्कालिक राहत मिल गई है। मौसम विभाग के मुताबिक कोहरा अभी खत्म नहीं हुआ है, उम्मीद है कि सोमवार के बाद एक बार फिर से कोहरे की वापसी होगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में रविवार को न्यूनतम तापमान बढ़ कर 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार की सुबह अच्छी धूप खिली थी। हालांकि दोपहर बादल गहराने और सर्द हवाओं की वजह से एक बार फिर से मौसम खराब होने लगा।

आवारा कुत्तों के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, “कुत्तों के प्रभारी हैं” कैलाश विजयवर्गीय
बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
धमकी के बाद कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन शुरू
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा