आज से बदलेगा मौसम, हवा की रफ्तार होगी तेज
पटना। प्रदेश के मौसम में बदलाव जारी है। शनिवार से हवा की दिशा में बदलाव के आसार हैं। शनिवार से पछुआ की गति तेज होने के साथ-साथ वातावरण में सुबह-शाम ठंड में वृद्धि हो सकती है। दोपहर में धूप निकलने के बाद वातावरण सामान्य रहेगा। रात में ठंड के प्रति लोगों को सावधान रहना बहुत जरूरी है। लोगों की जरा-सी लापरवाही बीमार बना सकती है।शुक्रवार को मधुबनी, राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा, वहां पर अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान मोतिहारी में रिकार्ड किया गया, वहां पर 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को पटना, गया एवं भागलपुर में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हिमालय के पर्वतीय इलाके में शनिवार को एक चक्रवात टकरा सकता है। उसका असर 21 या 22 फरवरी को राज्य पर देखा जा सकता है। उस दौरान प्रदेश में एक बार फिर वर्षा के आसार बन सकते हैं। मीठापुर क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा.एमडी ओझा का कहना है कि किसानों को फिलहालसावधान रहने की जरूरत है। फसलों को घर के अंदर सुरक्षित कर लें। खेतों में तैयार आलू आदि की फसल को भी निकाल लेना चाहिए।वर्षा के बाद आम एवं लीची के पौधे पर दवाओं का छिड़काव करना भी पौधे के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। इससे पैदावार में वृद्धि हो सकती है। वर्षा के बाद दवाओं के छिड़काव करने से कीट मर जाएंगे और फसल बीमारी मुक्त होगी।

हरिद्वार में अमित शाह का दौरा, सियासी हलचल तेज़
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता
स्वस्थ प्रदेश ही समृद्ध प्रदेश की है आधारशिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ
90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि
मऊगंज के डायल 112 हीरोज