मेरे से जो गलती हुई उसका जवाब दे दिया गया है-किरोड़ी
जयपुर । फोन टैपिंग मामले पर अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा करने वाले कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने नोटिस मिलने के साथ अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की ओर से दिए नोटिस के जवाब में मीणा ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री किरोड़ी मीणा ने अपने नोटिस और कांग्रेस के हंगामे पर जवाब दिया. नोटिस में क्या जवाब दिया, ये किरोड़ी ने नहीं बताया लेकिन उन्होंने इस बात को स्वीकार कर लिया कि उनसे अनुशासनहीनता हुई है, जिसकी वजह से पार्टी ध्यक्ष ने उन्हें नोटिस दिया।
दरअसल, किरोड़ी लाल मीणा को भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता का सोमवार को नोटिस जारी किया था. वहीं, बुधवार को मीणा ने नोटिस का जवाब संगठन को भेज दिया है. मीणा ने कहा कि मेरे से जो गलती हुई है, नोटिस में वह दर्शाई हुई है. गलती हुई थी, उसका जवाब दे दिया है. किरोड़ी ने इस दौरान फिर से कहा कि वह पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता हैं, तभी पार्टी ने उनको टिकट दिया है और तभी वे विधायक बने हैं, मंत्री बने हैं। उधर पार्टी से नाराजगी के सवाल पर किरोड़ी लाल ने कहा कि नाराजगी तो उनकी पत्नी गोलमा देवी से भी हो जाती है. गोलमा देवी यह कहती हैं कि तुम चुप रहा करो, ज्यादा मत बोला करो, फिर भी मैं आपके बीच में बोल रहा हूं. किरोड़ी मीणा ने इस दौरान विधानसभा सत्र में शामिल नहीं होने पर बीमारी का हवाला दिया और साथ ही कहा कि जब बीमारी सही हो जाएगी तो वह विधानसभा सत्र में शामिल होंगे। नोटिस से संतुष्ट नहीं होने के सवाल पर किरोड़ी लाल ने कहा कि मैंने क्या जवाब दिया, यह नहीं बताऊंगा. मेरी कोई नाराजगी नहीं है. कोई नाराजगी होती तो मैं मुस्कुराता नहीं हूं. अनुशासन तोड़ा है तो यह प्रदेश अध्यक्ष का अधिकार है. अगर वो जवाब से संतुष्ट नहीं होते हैं तो वो ही कार्रवाई के बारे में बता सकते हैं. कार्रवाई के बारे में मंत्री झाबर सिंह खर्रा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी नहीं बता सकते।

पाकिस्तान में आशा भोसले के गाने प्रसारित करने पर विवाद, चैनल को नोटिस जारी
नोएडा प्रोटेस्ट के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी
MP में जनगणना का काउंटडाउन शुरू, महिलाओं से जबरन जानकारी नहीं ले सकेंगे कर्मचारी
वैभव सूर्यवंशी शून्य पर आउट, चर्चा में आया मैच
‘हुजूर आते-आते बहुत देर कर दी...’ राहुल गांधी अब पहुंचे बंगाल, पहले कहां थे? उठे सवाल
ड्रग विभाग की जांच में नकली दवाइयों का बड़ा नेटवर्क उजागर
हजारों की भीड़ में उमड़ा जनसैलाब, पीएम मोदी की रैली से उत्तराखंड बना ‘नमोमय’