ज्येष्ठ मास में कब है अपरा और निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ के महीने की पहली अपरा एकादशी 2 जून 2024 को है. ये व्रत अपार धन प्राप्ति का वरदान देता है. वहीं ज्येष्ठ माह की दूसरी निर्जला एकादशी 18 जून 2024 है. इस दिन निर्जल व्रत किया जाता है. ज्येष्ठ की भीषण गर्मी के बीच एकादशी व्रत करना हजारों गायों के दान के बराबर फल प्रदान करता है. 24 मई से ज्येष्ठ महीना की शुरुआत हो चुकी है. आइए जानते हैं ज्येष्ठ माह में अपरा एकादशी और निर्जला एकादशी व्रत 2024 में कब है, नोट करें पूजा मुहूर्त.
ज्येष्ठ माह की एकादशी तिथि की शुरुआत 2 जून, 2024 सुबह 05 बजकर 04 मिनट पर शुरू होगी. और इसका समापन अगले दिन 03 जून, 2024 मध्य रात्रि 02 बजकर 41 मिनट पर होगा. पंचांग को देखते हुए इस साल अपरा एकादशी 2 जून को मनाई जाएगी.
अपरा एकादशी का महत्व
तीनों पुष्करों में स्नान करने से या कार्तिक माह में स्नान करने से अथवा गंगाजी के तट पर पितरों को पिण्डदान करने से जो फल प्राप्त होता है, वही फल अपरा एकादशी का व्रत करने से प्राप्त होता है. इसके प्रभाव से सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं, दरिद्रता दूर होती है, धन, ऐश्वर्य, कीर्ति मिलती है. इसे अचला एकादशी भी कहा जाता है.
24 एकादशियों का फल देती है एक निर्जला एकादशी
एकादशी का अर्थ है कि व्यक्ति को अपनी 10 इंद्रियों और 1 मन को नियंत्रित करना चाहिए. मन में काम, क्रोध, लोभ आदि के कुविचार नहीं आने देने चाहिए. शास्त्रों में निर्जला एकादशी को सबसे खास माना गया है.
इस एकादशी का व्रत करने वाला सालभर की एकादशियों का पुण्य प्राप्त करता है. जातक को मोक्ष की मिलता है. हालांकि ये एकादशी सबसे कठिन भी है क्योंकि इसमें अन्न के अलावा जल का भी त्याग करना पड़ता है.

फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
इंदौर में 12 घंटे के अंतराल में चाची-भतीजी की दुखद मौत
खाद्य विभाग की कार्रवाई, गंदगी भरे परिसर से भारी मात्रा में मिठाई जब्त
प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा—राजनीतिक मतभेद हों, परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं
झारखंड में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष का 'मर्डर', क्या वादियों में फिर लौटा दहशत का दौर? जानें पूरी मर्डर मिस्ट्री
झारखंड JPSC अभ्यर्थियों को CM सोरेन का 'महा-तोहफा'! कट ऑफ डेट में 4 साल की बड़ी छूट, जानें अब कौन-कौन भर सकेगा फॉर्म
झारखंड सियासत में भूचाल! SIR को लेकर सत्तापक्ष का बड़ा आरोप, बीजेपी ने बताया 'पॉलिटिकल ड्रामा'; जानें क्या है पूरा विवाद