सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पत्नी सुनीता ने उठाया सवाल
नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में सुनीता केजरीवाल दावा कर रही हैं कि आंध्र प्रदेश के एक सांसद के बेटे को ईडी ने प्रताड़ित किया इसलिए उन्होंने अपने बेटे के बचाव के लिए अरविंद केजरीवाल के खिलाफ झूठा बयान दिया। सुनीता केजरीवाल ने दो मिनट 18 सेकेंड के वीडियो में ईडी पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। सुनीता केजरीवाल ने कहा, क्या आपको पता है केजरीवाल जी को गिरफ्तार क्यों किया गया है? केजरीवाल जी को एनडीए के एक सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलू रेड्डी के बयान पर गिरफ्तार किया गया। यह आंध्र प्रदेश से एनडीए के सांसद हैं। 17 सितंबर 2022 को एमएसआर के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की रेड हुई। उनसे पूछा गया कि क्या वह कभी अरविंद केजरीवाल से मिले हैं तो उन्होंने कहा हां मैं 16 मार्च 2021 को अरविंद केजरीवाल से दिल्ली सचिवालय में मिला था। मैं दिल्ली में एक फैमिली चैरिटेबल ट्रस्ट खोलना चाहता था इसके लिए दिल्ली के सीएम से जमीन के बारे में मिला था। केजरीवाल जी ने कहा कि लैंड एलजी के पास है आप आवेदन दे दीजिए हम देखते हैं

क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन करें और शत प्रतिशत उपलब्धि करें सुनिश्चित बनाएं : मुख्य सचिव जैन
आरक्षण विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अब हाईकोर्ट करेगा पूरी सुनवाई
जायका टीम की ट्रांसको अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
विधानसभा में सिंघार–विजयवर्गीय आमने-सामने, मुद्दे पर गरमाया सदन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल
पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह
बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव