सर्दी ने छुड़ाई आमजन की कपकपी
जयपुर । उत्तरी बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में कंपकंपी छुड़ा दी है मौसम साफ होते ही अब गलन और ठिठुरन बढ़ गई है. जयपुर और आसपास के इलाकों में कोहरा छाया हुआ है. जयपुर समेत प्रदेशभर में तापमान में गिरावट आई है. कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है. अगले दो-तीन दिन तक ऐसे ही सर्दी की संभावना है. न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट की भी आशंका है। प्रदेश में 3 जनवरी तक कोल्ड-वेव का असर रहेगा. कल से कोल्ड-वेव का प्रभाव और बढ़ने की आशंका जताई गई है. दूसरी ओर प्रदेश आज कोहरे की भी जद में, विजिबिलिटी 10 मीटर से कम हो गई है. जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, पाली और अजमेर कोहरे से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. झालाना इलाके में कोहरे को कारण अरावली की पहाड़ी नजर नहीं आ रही हैं. सीकर के इंडस्ट्रियल एरिया में घने कोहरे के कारण सन्नाटा नजर आया. राजसमंद, जोधपुर, उदयपुर में सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आई. कोल्ड-वेव और कोहरे से कई शहरों में औसत से 7 डिग्री तक पारा नीचे गया है।जयपुर के आप-पास के क्षेत्र की तो यहां पर कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का प्रकोप जारी है. कस्बे-आसपास ग्रामीण अंचल में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है. ठंडी बर्फीली हवाओं से धूजणी छूट्टी हुई है, सर्दी से जनजीवन प्रभावित हुआ है. क्षेत्र में कोहरे के साथ ठंडी हवा चल रही है. घने कोहरे से वाहन चालक भी परेशान हो रहे हैं. जयपुर-जमवारामगढ़ स्टेट हाईवे पर सन्नाटा छाया हुआ है. जरूरी काम के लिए ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
अली अकबर हत्याकांड में 27 साल बाद मिला इंसाफ
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
धमकी के बाद कोर्ट परिसरों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता