प्रदेशभर में सर्दी के सीतम जारी
जयपुर। राजधानी जयपुर समेत प्रदेशभर में कोहरे के साथ सर्दी के सीतम बरकरार है मावठ और कई इलाकों में ओलावृष्टि के बाद तापमान में भारी गिरावट आयी है प्रदेश में रात का पारा 7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का है आबू की वादियां समेत कई इलाकों में पारा माइनस 4 डिग्री पहुंच गया है।
मौसम विभाग के अनुसार अब पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है. ऐसे में इस बार कड़ाके की सर्दी के बीच नये साल का आगाज होगा. आज प्रदेश के अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है अगला पश्चिम विक्षोभ 3 से 5 जनवरी के बीच पहाड़ों में दस्तक देगा. अगले 6-7 दिन देश के आधे से ज्यादा भूभाग पर सर्दी शबाब पर रहेगी. सूर्यनगरी जोधपुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पिछले एक सप्ताह से लगातार ठंड का असर देखा जा रहा है. ठंड के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है. ठंड से बचाव के लिए अलग-अलग उपाय किए जा रहे हैं. ठंडी हवाओं के कारण आमजन को ज्यादा परेशानी हो रही है. आज रात और कल रात कड़ाके की ठंड वाली रात बताई जा रही है. पाली के गोडवाड में सर्द हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
अली अकबर हत्याकांड में 27 साल बाद मिला इंसाफ
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
धमकी के बाद कोर्ट परिसरों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता