विप्रो कंपनी ने नोकिया से किया लाखों डॉलर का सौदा
नई दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी विप्रो ने नोकिया से कई लाख डॉलर का सौदा किया है। इस सौदे के तहत वह नोकिया की कर्मचारी सेवा डेस्क में सुधार करेगी और उसके कर्मचारियों वास्तविक गति वाला आई टी सहयोग मुहैया कराएगी। यह सौदा कितनी कीमत में हुआ इसकी जानकारी कंपनी ने साझा नहीं की है।
विप्रो ने कहा कि उसकी टीम 130 देशों में काम कर रहे नोकिया के करीब 86,700 कर्मचरियों के लिए एक एआई चालित, क्लाउड आधारित विशिष्ट उपाय तैयार करेगी। कंपनी ने कहा कि इसका उद्देश्य होगा बेहतर उपलब्धता, सुरक्षित और स्वचालित सेवाएं प्रदान करके कर्मचारियों के अनुभव को बेहतर बनाना है। विप्रो की कंपनी डेजिग्निट जिसे ऐसे काम में महारत हासिल है वह उपयोगकर्ताओं पर शोध करके यह तय करेगी कि कर्मचरियों को सही समय पर विशिष्ट सहायता दी जाए।
विप्रो के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट विनय फिराके ने कहा कि जेनरेटिव एआई डिजिटल कामकाज की सेवाओं का अहम घटक बनता जा रहा है। हमारी क्लाउड आधारित तकनीकी विशेषज्ञता और डिजाइन नोकिया के कर्मचारियों को बेहतरीन सहयोग देगा और वे तकनीक का बेहतर इस्तेमाल कर अपने ग्राहकों की बेहतर सेवा दे सकेंगे।
नोकिया के वाइस प्रेसिडेंट मार्जी वान डॉन्क ने कहा कि नोकिया अपनी आईटी सेवाओं के साथ यूजर्स के अनुभव को बढ़ाने और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। दूरदराज से बेहतर समर्थन मुहैया कराना एक अहम कदम है और इसमें उन्नत तकनीक का प्रयोग होता है ताकि सुरक्षित और किफायती सहयोग मुहैया कराया जा सके। इसमें स्थान, उपकरण या नेटवर्क की बाधा नहीं आनी चाहिए। इस विचार का क्रियान्वयन हमारे उपयोगकर्ताओं को दिक्कतों को खुद हल करने में मदद करेगा। इसके लिए उन्हें बेहतर सलाह और मार्गदर्शन दिया जाएगा।

Rajkot में अवैध बस्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई
CAPF करेगी फ्लैग मार्च, मतदाताओं में भरोसा बढ़ाने की कोशिश
Chhattisgarh बजट 2026 में किसानों को बड़ी सौगात
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, 10 हजार करोड़ की योजनाओं को मंजूरी
Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
किसान महापंचायत से पहले सियासत तेज, मोहन यादव का राहुल गांधी पर तंज
Rani Durgavati Yojana: क्या है रानी दुर्गावती योजना? बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि, बजट में ऐलान