प्रेमी संग तीन बच्चों को लेकर फरार हुई महिला, पति ने दर्ज कराई FIR
दरभंगा। जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के हाबीपुर गांव से एक महिला अपने प्रेमी के साथ तीन बच्चों को लेकर फरार हो गई। इस मामले में महिला के पति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित पति चुल्हाई महतो, जो गोढ़ैला पंचायत के हाबीपुर गांव का निवासी है। उसने अपने आवेदन में बताया कि वह हैदराबाद में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। 20 फरवरी को उसकी पत्नी राजकुमारी देवी (28) अपने तीन बच्चों सन्नी कुमार (6), संदीप कुमार (4) और स्वीटी कुमारी (3) के साथ 10 हजार रुपये लेकर मायके बरुआरा जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उस समय वह खुद घर पर मौजूद नहीं था।
पीड़ित के साथ आरोपी ने की मारपीट
इसके बाद जब वह मायके नहीं पहुंची तो परिजनों ने काफी खोजबीन की। इसके बाद जानकारी मिली कि महिला को पड़ोसी गांव बसंत का रहने वाला मनीष कुमार दास बहला-फुसलाकर अपने साथ बच्चों सहित भगा ले गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब परिजन आरोपी के घर जाकर महिला और बच्चों के बारे में पूछताछ करने पहुंचे, तो मनीष कुमार दास, उसके पिता झब्बू दास, चाचा जागेश्वर दास और नंदू दास ने मिलकर उनके साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया।
आरोपी दे रहा जान से मारने की धमकी
पीड़ित परिवार किसी तरह वहां से जान बचाकर अपने घर लौटा। इसके बाद आरोपियों द्वारा लगातार फोन पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिससे पूरा परिवार दहशत में है। इस मामले को लेकर गांव स्तर पर पंचायत के माध्यम से समझौता कराने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपी पक्ष ने पंचायत की बात मानने से इनकार कर दिया।
'मामले की जांच की जा रही'
वहीं, इस पूरे प्रकरण पर बिशनपुर थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव! प्रल्हाद जोशी ने संभाला कार्यभार
'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान
अनियंत्रित कार बनी मौत का जाल, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई
मुख्यमंत्री आज निवाड़ी में देंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात