अदनान की छेड़छाड़ पर महिला का प्रतिरोध: 14 थप्पड़ों की सजा
कानपुर में छेड़खानी से परेशान महिला ने सारे बाजार आरोपी युवक की खूब धुलाई कर दी. आरोपी युवक महिला से पैर पड़कर माफी मांगता रहा. मगर महिला उसे थप्पड़ मारती गई. महिला ने युवक को ऐसा सबक सिखाया, जो अब चर्चाओं में आ गया है. नकाब पहनी महिला के साथ की थी छेड़खानी कानपुर के बेगम बाजार में बुधवार को महिलाओं का बाजार लगा था. यहां नकाब पहनकर सामान खरीदने आई एक महिला के साथ एक युवक महिला छेड़खानी करने लगा. पहले तो महिला ने उसको नजर अंदाज किया. मगर फिर वह युवक महिला के पीछे पड़ गया.
फिर महिला ने सिखाया सबक
जब युवक मुस्लिम महिला के पीछे पड़ गया तो महिला ने खुद ही उसे सबक सिखाने का कदम उठाया. महिला ने उसको पकड़ा और उसे थप्पड़ों से मारना शुरू कर दिया. इस दौरान महिला ने उसके बाल पड़कर 50 सेकंड में 14 थप्पड़ जड़ दिए. इस दौरान युवक कहता रहा कि छोड़ दीजिए. अब वह ऐसा कभी नहीं करेगा. मगर महिला ने कहा कि आखिर उसने ऐसा किया कैसे? इस दौरान आरोपी महिला के पैर पड़कर उससे माफी मांगता रहा. आरोपी की पिटाई के बाद महिला चली गई और युवक भी मौके से भाग गया.
अदनान है आरोपी का नाम
पुलिस की जांच में युवक का नाम अदनान निकला है. पुलिस के अनुसार अदनान के घर वालों का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. पीड़िता ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई है. मगर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव
मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां
SBI के साथ अनुबंध के बाद कर्मचारियों को मिलेगा भारी बीमा फायदा
34 साल पुरानी एयरलाइन का अंत, उड़ानें रद्द और नौकरी पर संकट
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर बनी कप्तान
MSU में नया कोर्स शुरू, छात्र पढ़ेंगे मोदी तत्व और RSS का इतिहास